Showing posts with label Ahmed Faraz. Show all posts
Showing posts with label Ahmed Faraz. Show all posts

Tuesday, July 10, 2012

Ranjish hi sahi

रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ
आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ ।

 रंजिश=enmity

पहले से मरासिम न सही फिर भी कभी तो
रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया ही निभाने के लिए आ ।

मरासिम=agreements/relationships,
रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया=customs and traditions of the society

किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम
... तू मुझ से ख़फ़ा है तो ज़माने के लिए आ ।

कुछ तो मेरे पिन्दार-ए-मुहब्बत का भरम रख
तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ ।

  पिन्दार=pride

एक उम्र से हूँ लज़्ज़त-ए-गिरिया से भी महरूम
ऐ राहत-ए-जाँ मुझ को रुलाने के लिए आ ।
 
लज़्ज़त-ए-गिरिया=taste of sadness/tears,
महरूम=devoid of, राहत-ए-जाँ=peace of life

अब तक दिल-ए-ख़ुश’फ़हम को तुझ से हैं उम्मीदें
ये आख़िरी शम्में भी बुझाने के लिए आ ।

 दिल-ए-ख़ुश’फ़हम=optimistic heart, शम्में=candles